बरेली में देवोत्थान एकादशी पर घनश्याम खंडेलवाल की स्मृति में त्रिवटीनाथ मंदिर से तुलसी-शालिग्राम विवाह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाओं व पुरुषों ने बैंडबाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। मंदिर से शुरू हुई यात्रा मैकेनियर रोड, सूद धर्मकांटा होते हुए नेहरू पार्क स्थित घनश्याम कुंज पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। यात्रा में रथ पर पंडित आचार्य जनार्दन पांडेय ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसी व शालिग्राम का विवाह कराया गया। भक्तों ने तुलसी की आरती उतार कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान राकेश खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, विकास खंडेलवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, मीरा खंडेलवाल, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. त्रिवेणी दत्त, विनय खंडेलवाल और देवेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।