बरेली के बहेड़ी में मंगलवार को सुबह करीब 10:45 बजे बकास (चीनी मिल में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) से भरा ट्रक केसर रेलवे क्रॉसिंग पर पलट गया। यह ट्रक केसर चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद बरेली से चलकर लालकुआं जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बहेड़ी स्टेशन पर रोक दिया गया। उधर, काठगोदाम से चलकर लखनऊ जाने वाली नंबर 15044 ट्रेन को पंतनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इधर, दोपहर 01:20 बजे ट्रक को क्रॉसिंग से हटाया जा सका। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।