बरेली के सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर से बाइक और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया गया। चोर उनके घर में दूसरे की छत से होकर उतरे और दरवाजा खोलकर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे से शिकायत की। पुलिस ने यक्ष एप की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।