फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : थाने में 'वन टू का फोर'... तेज आवाज में डीजे बजाकर जमकर नाचे पुलिसवाले, लोगों की उड़ी नींद

बरेली के बहेड़ी थाने में तैनात दरोगा की शादी के बाद साथियों ने थाना परिसर में जश्न मनाया। थाने में डीजे लगवाया गया और फिल्मी गानों पर देर रात तक डांस किया। राम लखन फिल्म का 'वन टू का फोर, फोर टू का वन...माय नेम इज लखन' गाना तेज आवाज में बजाकर पुलिसवाले जमकर नाचे। डीजे की आवाज से थाने के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत कर दी। मामले में सीओ का कहना है कि थाने में दावत तो हुई मगर किसी फरियादी को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। हालांकि, उन्होंने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें