फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैतृक संपत्ति के बंटवारे पर घटाई गई स्टांप कमी, लोगों ने जताई खुशी

राज्य सरकार की तरफ से पैतृक संपत्ति के बंटवारे में स्टांप को लेकर किए गए निर्णय से बरेली के लोगों में भी खुशी देखी जा रही है। सदर तहसील परिसर में बुधवार को उप निबंधक प्रथम व द्वितीय कार्यालय के सामने मौजूद बैनामा लेखकों और जमीन की रजिस्ट्री व बंटवारे आदि को लेकर आए लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। मिनी बाइपास के पास के रहने वाले अभिनव ने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे में सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप ड्यूटी लगती थी, इसलिए लोग रजिस्टर्ड बंटवारा करने में कतराते थे। रिठौरा के पप्पू कश्यप ने बताया कि वह अपनी पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए ही उपनिबंधक कार्यालय आए हैं। उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे में स्टांप ड्यूटी केवल पांच हजार रुपये हो जाने से उनको बड़ा लाभ मिलने वाला है। वह तीन भाई हैं, इन तीनों के बीच संपत्ति का बंटवारा होना है। सहायक महानिरीक्षक स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि कैबिनेट का फैसला हो गया है, शासनादेश आते ही उसका अनुपालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी पूर्व की तरह ही पैतृक संपत्तियों के बंटवारे रजिस्टर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें