रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर चौथे दिन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिताएं हुई। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। दौड़ स्पर्धा के साथ ही प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और दिनभर आयोजन हुए। समापन पर विजेताओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, रोहित यादव द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विशाल बहादुर ने बाजी मारी। इसमें वासुदेव द्वितीय, अमरजीत तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग 100 और 200 मीटर मीटर दौड़ में नेहा पहले, आकांक्षा गुप्ता दूसरे रही। जबकि तीसरे स्थान पर क्रमश: वर्षा पांडेय और तान्या रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी नेहा ही पहले स्थान पर रहीं। वैष्णवी मिश्रा ने दूसरा और अंजलि रस्तोगी ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सीएसआईटी को प्रथम, बी फार्मा को द्वितीय और एमबीए को तृतीय स्थान हासिल मिला। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैंपस की टीम अव्वल रही।