फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- वीआईपी दर्शन धर्मस्थानों के लिए ठीक नहीं

मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 10:42 AM IST

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक दिन के प्रवास पर बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने कारोबारी अशोक गोयल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। शंकराचार्य ने बड़े-बड़े मंदिरों में वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्था को व्यापार बताया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मंदिरों में विकास कार्य कराया जा रहा है। विकास कार्य के बाद जितना पैसा लगा है, उसे निकालना भी तो पड़ता है। यह व्यापार का नियम है। इसके लिए टिकट लगाए जाएंगे, वीआईपी दर्शंन कराए जाएंगे। यह सब हो रहा है, जो धर्मस्थानों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देवता का दरबार छोड़ दीजिए ताकि वहां जाकर हम सब यह अनुभव कर सकेंगे कि इस दरबार में हम सब एक हैं। यहां न कोई बड़ा है, न छोटा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें