फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग, बरेली में अभ्यर्थियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए बरेली के मीरगंज में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी युवाओं ने आरोप लगाया कि 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं, जिसके साक्ष्य टेलीग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म पर हैं। यह सब भर्ती बोर्ड की लापरवाही के चलते हुआ है, जिससे योग्य और पात्र अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसील दिवस में पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विकास, कमल, प्रवीण सिंह, रेखा कुमारी, आदेश कुमार, विपिन कुमार, फरहीन, दीक्षा, स्वाति, योगेंद्र , बबीता आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें