फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्मैक तस्करी रोकने में जुटेगी एएनटीएफ, एसपी ने किया बरेली यूनिट का मुआयना

मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 02:32 PM IST

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसपी ऑपरेशन एमपी सिंह ने झुमका चौराहे के पास स्थित बरेली यूनिट का मुआयना किया। बरेली से विभिन्न राज्यों को की जा रही स्मैक तस्करी के सवाल पर कहा कि निगरानी तंत्र बढ़ाकर इस पर लगाम लगाएंगे। एमपी सिंह ने कहा कि अगस्त 2022 में गठित बरेली इकाई ने कम समय में बेहतर काम किया है। कुल 16 मुकदमे दर्ज कर साढ़े पांच क्विंटल मादक पदार्थ पकड़ा है। 35 आरोपी जेल भेजे गए, जिनमें अफीम और स्मैक तस्कर शामिल रहे। बरेली से उत्तराखंड व दिल्ली को स्मैक तस्करी की आशंका अधिक रहती है। विभाग ने यहां अलग से इकाई भी इसीलिए खोली है ताकि अधिकतम कार्रवाई हो सके। इकाई का अपना भवन भी तैयार कराया जाएगा। इस दौरान यूनिट प्रभारी सीओ प्रतिमा सिंह और टीम प्रभारी विकास यादव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें