सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लागू होने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। बरेली के मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में चौकसी जारी है। हाफिजगंज में सीओ, एसडीएम और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। सोमवार रात शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने शहर में भ्रमण किया। आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी सोमवार रात पुलिस टीम के साथ सड़कों पर घूमे।