फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रात में गांव के बाहर हो रहा था अवैध खनन, ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, हंगामा

मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 03:27 PM IST

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। गांव खजुरिया के ग्रामीणों ने शनिवार रात अवैध खनन करते एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यहां किसी भट्ठे के लिए अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि जब यह चोरी नहीं कर रहे थे तो रात में ही खनन क्यों कर रहे थे। उन्होंने रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को चारों ओर से घेर लिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस खनन माफिया का ही पक्ष लेती रही। यह तक कह दिया कि अब दिन में खनन करो। इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हंगामा कर दिया। रात में ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें