बरेली कस्बे में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी राम से शादी रचा ली। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर फराह अंसारी से जानकी रख लिया। दोनों के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए। युवती ने परिजनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।