फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन लुटेरे, एक के पैर में लगी गोली

बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात बदायूं रोड पर मदर्स स्कूल के सामने मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए। इनमें जगतपुर गौंटिया निवासी अयान खां के पैर में गोली लग गई जबकि उसके दो साथी चनेहटा निवासी इमरान और अबरेज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में दरोगा राहुल शर्मा के बाएं हाथ में गोली छूकर निकल गई। पुलिस ने घायल बदमाश और दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाकी दो बदमाशों से पूछताछ में पता लगा कि इन्होने सुभाषनगर और किला इलाके में उन्होंने दो महिलाओं से लूट की थी। पुलिस ने इनके पास से लूटी रकम के आठ हजार रूपये, तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें