फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ चंपतराय की बगिया के पास हुई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक आरोपी ने अपना नाम सलमान बताया। वह लोको कॉलोनी नई बस्ती गली नंबर 15 थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। दूसरा आरोपी इस्लाम कादिर निवासी बानाखाना थाना प्रेमनगर बरेली है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी सलमान ने कहा कि वह दोनों लूट करते थे। आज के बाद कभी जिंदगी में लूट नहीं करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें