फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिंक बूथ पर मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम, बैठने के लिए सोफा और पीने के पानी की व्यवस्था

Fri, 19 Apr 2024 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पीलीभीत और बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पोलिंग बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 403 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर के केसर इंटर कॉलेज में आर्दश बूथ बनाया गया है। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। नगर पालिका परिसर में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। दोनों बूथों को गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मतदाताओं के बैठने के लिए सोफा भी रखे गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां ड्यूटी पर तैनात एसआई ज्योति त्यागी से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। ज्योति त्यागी ने कहा कि पिंक बूथ पर मतदाताओं के बैठने के लिए और पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें