ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मदरसों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। हम सुप्रीम कोर्ट का तहेदिल से स्वागत करते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मदरसों के संबंध में बेहतर किरदार अदा करना चाहिए। इन मदरसों से निकले उलमा ने देश की आजादी में बड़ा किरदार अदा किया है। उधर, दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 हजार मदरसों में करीब 17 लाख बच्चों को दीनी तालीम की दी जाती है। इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। इस मामले में फैसला आने के बाद बच्चों का भविष्य अंधकार में फंस गया था। अब अलविदा के मुबारक दिन पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हम इसका स्वागत करते हैं।