फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में आला हजरत के उर्स के पहले दिन मुस्लिम एजेंडा जारी, जानिए बरेलवी उलमा ने क्या कहा

बरेली में आला हजरत के उर्स के पहले दिन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम एजेंडा जारी किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बुराइयां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। मुस्लिम समाज को इस वक्त कुछ ऐसी बुराइयों से बचने की जरूरत है जो सामाजिक, धार्मिक, और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौलाना ने बताया कि सामाजिक और राजनीतिक मैदान में बरेलवी बहुत पीछे हैं। मगर अब देश के सियासी हालात के परिप्रेक्ष्य में जरूरत पेश आई कि बरेलवियों को भी राजनीति के मैदान में कदम रखना चाहिए। इसलिए अब हर जिले में बरेलवी क़यादत यानि लीडरशिप को उभारा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें