शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रकरण पर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोकशी पर अविमुक्तेश्वरानंद सफेद झूठ बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के अस्तित्व में आते ही गोकशी पर लगाम लगा दी गई थी। जिस गोकशी की बात अविमुक्तेश्वरानंद कर रहे हैं, वह उनके आकाओं का काम रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि शंकराचार्य कोई सरकारी नियुक्ति या सांविधानिक पद नहीं, यह मठों और परंपराओं का विषय है। सरकार किसी ऐसे व्यक्ति को मान्यता नहीं देगी जो धार्मिक पद की आड़ में राजनीतिक सोच के साथ जनता के बीच भ्रम फैलाता हो। हमारी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है।