ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इंडिया गठबंधन पर मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में किसी मुस्लिम पार्टी को नहीं बुलाया गया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को सपा मुखिया अखिलेश यादव से सावधान रहने की सलाह दी।