ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर बिहार में मुसलमानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। मौलाना ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो काम उत्तर प्रदेश में किया है, वही काम तेजस्वी यादव बिहार में कर रहे हैं। वह बिहार में मुस्लिम नेतृत्व को खत्म करने का काम कर रहे हैं।