ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए एसआईआर हो रहा है, जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव इसे हिंदू-मुस्लिम में बांटकर बचकाना बातें कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव एसआईआर को हिंदू-मुस्लिम में न बांटें। कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ये देखने को मिला कि मुसलमानों ने बड़ी जिम्मेदारी से काम किया है।