ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बिल से उनको कोई खतरा नहीं है। इससे मुसलमानों को फायदा होगा। मौलाना ने उम्मीद जताई कि यह बिल संसद में पास हो जाएगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। विपक्षी दल इसका विरोध करेंगे, क्योंकि उनको वोटबैंक की राजनीति करनी है।