फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील- शहर में अमन-शांति बनाएं रखें लोग

मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 01:11 PM IST

बरेली में जुमा की नमाज के बाद हुए बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लोगों से अमन व शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम से मोहब्बत के इजहार का जो तरीका अपनाया जा रहा है, वो उनकी शिक्षा के खिलाफ है। उन्होंने पूरी दुनिया को अमन व शांति का पैगाम दिया। पैगंबर-ए-इस्लाम से मोहब्बत का तरीका ये है कि उनके बताए हुए रास्ते पर चला जाए। मौलाना ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के नाम पर सड़कों पर शोर मचाना, हुड़दंग करना, लोगों से टकराना, विवाद खड़ा करना , ये तमाम बातें पैगंबर-ए-इस्लाम की तलीमात के खिलाफ हैं। लोग हरगिज ऐसा न करें। शहर में अमन-शांति कायम रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें