बरेली के मोहल्ला सूफी टोला निवासी समीर और उसके साथी को कुछ लोग सेटेलाइट बस स्टैंड से उठा ले गए। समीर ने बताया कि सात-आठ लोग उसे और उसके दोस्त को उठा ले गए। फाइक एनक्लेव कॉलोनी के एक घर में बंद कर उनकी पिटाई की गई। दोनों से पांच हजार रूपये, एक मोबाइल, स्कूटी छीन ली। समीर ने बताया कि एक आरोपी खुद को मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताकर धमकाता है। वह मुख्तार अंसारी के साथ अपने फोटो दिखाकर उससे एक लाख रूपये रंगदारी मांगता है। कहता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पिटाई से समीर के दोस्त को काफी चोट आई है।