कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले सुबह हल्द्वानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते और लौटने के दौरान जिले के विभिन्न कस्बों में भी लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। पत्रकारों से बात करते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है। राज्यपाल की जो जिम्मेदारी और दायित्व होता है, इसे हम एहसास करते हैं। सही ढंग से शासन-प्रशासन चले, हमारी जिम्मेदारी है। ऐसा काम न हो, जो किसी को कहने का मौका मिले। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वहां जाने के बाद बहुत सी बातें समझूंगा।