बरेली जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने नया प्रयोग किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर 9917020009 जारी किया है। इस पर व्हाट्सएप एप चालू रहेगा। साक्ष्य के साथ लोग इस नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। जुआ, सट्टा, पशु तस्करी, इनामी बदमाशों की लोकेशन या अन्य गतिविधियों के बारे में लोग यहां गोपनीय रूप से सूचनाएं दे सकेंगे। एसएसपी ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।