फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान हीलियम भरा गुब्बारा फटा, मची अफरातफरी; देखें वीडियो

बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान हीलियम भरा गुब्बारा फट गया। इससे निकली आग की लपट से चार विद्यार्थी मामूली रूप से झुलस गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी परिसर में दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में गुब्बारे उड़ाए जा रहे थे। छात्र-छात्राएं और विश्वविद्यालय के स्टाफ कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान हीलियम भरा गुब्बारा फट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि सामान्य घटना थी। छात्र-छात्राओं या स्टाफ को नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें