फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, देखा पुलिस का कामकाज

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कामकाज करने का तरीका देखा। इस दौरान महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को सुरक्षा को लेकर तमाम जानकारियां दीं। छात्राओं से कहा कि जब भी उन्हें लगे कि वह किसी परेशानी में हैं और पुलिस की सहायता की जरूरत है, तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। यह नंबर सभी की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि बेटियों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई उन्हें परेशान करता है, या उनका पीछा करता है, या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि करता है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। गोपनीय शिकायत 1090 पर दर्ज कराई जा सकती है। लड़कियों का नाम और पता गोपनीय रख कर पुलिस कार्रवाई करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें