फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में जालसाजों ने डॉलर में कमाई का लालच देकर लाखों रुपये ठगे

मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 04:05 PM IST

बरेली में सन क्वांटिटेटिव एप से डॉलर में निवेश कराने के नाम पर ठगों ने कैश लेकर खुद कथित रूप से डॉलर खरीद एप में ट्रांसफर कर दिए। कैश लेकर निवेश कराने के दौरान ऐसे लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया जोकि नेटबैंकिंग या यूपीआई का उपयोग नहीं करते। तीसरे दिन जब लोग अपना रिटर्न कैश में ही वापस लेने पहुंचे तब उनको ठगे जाने का पता चला। ठग जोकि गली में काउंटर खोलकर बैठे थे, भाग चुके थे। बृहस्पतिवार को इस मामले में एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे पतंग कारोबारी फरमुद्दीन व अन्य लोगों ने बताया कि कैश लेने के लिए आरोपी रमजानी ने अपने लड़के बिठा दिए थे। ऐसे में जेवर गिरवी रख या अपने पास से कैश लेकर निवेश उन्होंने कराया। लोगों को बताया गया कि कैश लेकर वह अपने पास मौजूद डॉलर आपको दे रहे। यह डॉलर भी सीधे एप में डाले गए। कंपनी एप बंद कर भागी तो इन डॉलर को भी बेचना संभव नहीं हुआ। इसके बाद ही पता चला कि एप में जिसे डॉलर बताया गया। उसकी कोई वैल्यू नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें