फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत का मकान सील, बीडीए ने की कार्रवाई

बरेली के फाइक एन्कलेव में बीडीए की टीम ने शनिवार को आरोपी फरहत का तीन मंजिला मकान सील कर दिया। इसी मकान में 26 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा ने पनाह ली थी। बवाल के बाद उन्हें यहीं से गिरफ्तार किया गया था। घर में शरण देने पर फंसा फरहत और फरहान जेल में है। बीडीए के सक्षम अधिकारी ने एक अक्तूबर को नोटिस तामील कराते हुए तीन अक्तूबर से पहले फरहत का घर खानी कराने की अपेक्षा बारादरी पुलिस से की थी। शुक्रवार को वहां न तो पुलिस पहुंची और न ही बीडीए की टीम। शनिवार दोपहर करीब एक बजे बीडीए की टीम यहां पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें