बरेली में फर्जी मुकदमे लिखाए जाने से परेशान डॉक्टर सोमपाल ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टर कई अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुका है। डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर थाने के एसएचओ जयशंकर ने बताया कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। तीन केस अभी चल रहे हैं।