बरेली के सेवानिवृत्त लेखपाल के लापता बेटे अनूप कटियार और बांदा से लापता उसके दोस्त हरीश कटियार को बारादरी थाना पुलिस ने सोमवार रात भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वहीं एसएसआई समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपी पकड़े हैं। कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना से संबंधित चार और आरोपी पकड़े गए हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। मामले में अनूप की भूमिका संदिग्ध है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।