बरेली सिटी से चलने वाली डेमो ट्रेन के पिछले इंजन में सोमवार सुबह धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना बिलवा के पास की है। घटना के बाद ट्रेन को खाली करा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते इंजन में लगी आग को बुझा लिया गया, जिससे बड़ा घटना टल गई।