फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुल के नीचे लाल बक्से में मिला बच्चे का शव, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे रखा बक्सा देख कौतुहलवश लोगों ने खोला तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव रक्तरंजित हालत में बक्से के अंदर मिला। शव देखकर ही लग रहा था कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें