फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दहशत के बीच मकान की छत पर पड़ा मिला ड्रोन, पुलिस कर रही जांच

मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 04:26 PM IST

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मंडोली गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी कमल मौर्य के मकान की छत पर सोमवार सुबह ड्रोन पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि सुबह उनका बेटा नवनीत मौर्य किसी काम से छत पर गया। उसने छत पर ड्रोन कैमरा पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ड्रोन मिलने की खबर मिलते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लिया। ड्रोन पर मेड इन चाइना लिखा है। फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। ड्रोन उड़ाने वाले को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें