फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फुटबॉल प्रतियोगिता में डॉक्टरों ने दिखाया दम, महिला वर्ग में डीजी क्वींस की टीम अव्वल

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा की ओर से रविवार को फुटबॉल सीजन-2 का आयोजन किया गया। मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही पूरा मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों से गूंज उठा। इसमें शहर के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें आठ पुरुष टीमें, दो महिला टीमें व चार बच्चों की टीमें शामिल हैं। इसमें महिला वर्ग में डीजी क्वींस व पुरुष वर्ग में रोहिलखंड यूनाइटेड की टीमों ने बाजी मारी। इस अवसर पर अंडर-11 में वंश यूनाइटेड किड्स ने विजेता का खिताब जीता, जबकि वेदान इनविजिबल्स की टीम उपविजेता बनी। वहीं 11 वर्ष अतिरिक्त बच्चों के वर्ग में ऋद्धि सिद्धि अचीवर्स ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रेनबो राइजर्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में डीजी क्वींस (टीम डॉ. गीता गंगवार) ने बाजी मारी जबकि श्रीराम स्ट्राइकर्स (चेयरपर्सन डॉ. राजकुमारी मित्तल) उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग के फाइनल में रोहिलखंड यूनाइटेड ने प्रताप ईगल्स को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में डॉ. अमीद मुराद और महिला वर्ग में डॉ. अंशिका गंगवार को गोल्डन बूट अवार्ड मिला। 11 वर्ष अतिरिक्त बच्चों के वर्ग में वरन्यम गर्ग व अंडर-11 वर्ष में अविरल गंगवार को यह सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब डॉ. सरफराज को मिला, जबकि सेमीफाइनल में डॉ. वीरेंद्र गंगवार और डॉ. अमीद मुराद को संयुक्त रूप से इस खिताब से नवाजा गया। महिला वर्ग में डॉ. अंशिका गंगवार को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें