फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को जन्मे कन्हैया... हर ओर छाया उल्लास, बरेली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सागर

बरेली में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व असीम भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पाग ने उत्सव में मिठास घोली। घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण के मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र रहे। कई जगह माखन का भोग लगाया। वहीं लोगों ने तुलसी पत्र, कमल और कनेर के फूल भी चढ़ाए। कई जगह लोग ठाकुरजी को मोर पंख भी चढ़ाते दिखे। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए देर रात तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भक्तों ने भगवान कृष्ण से मनोकामना मांगी और उनसे सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं घरों में भी भक्तों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें