बरेली में नए साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इसके अलावा नाथ मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही।