फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली में जमीन दिखाकर रुपये हड़पने वाले महिपाल प्रधान के गिरोह के दो शातिरों को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। दोनों धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित थे। इन पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई थी। भोजीपुरा थाने में दर्ज ठगी के मुकदमे में गिरोह के सदस्य आंवला के ढिलवारी निवासी सलीम और अबरार वांछित चल रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को भोजीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ग्रामीणों को जमीन खरीदने का झांसा देकर ठगी करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें