बरेली में स्मार्ट सिटी की एक और बदहाल तस्वीर सामने आई है। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए बनाए गए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। इसको लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।