बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में तैनात शिव कुमार नाम के सिपाही ने बृहस्पतिवार को फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य खंगाले। मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि सिपाही बिथरी कस्बा में किराये के मकान में रहता था। कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला। जांच की जा रही है।