बरेली के सीबीगंज में रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसकर चोरों ने 49 हजार रुपये, मोबाइल फोन समेत काफी सामान चोरी किया। गांव नदोसी निवासी रिटायर्ड इंजीनियर नरेश बाबू गंगवार ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को बताया कि वह रोज की तरह दूसरे मकान में सो गए थे। घर पर पत्नी गीता सिंह और बेटा विवेक दरवाजा बंद कर सो गए थे। रात 12:30 बजे पड़ोस के मकान की दीवार के सहारे कुछ चोर घर में घुस गए। नकद और सामान चोरी किया। चोरों ने सीसीटीवी की केबल समझकर डिश की केबल काट दी। इससे चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।