फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चोरों ने खुद बुलाई पुलिस, ग्रामीणों ने घेरा तो डायल 112 पर किया कॉल

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। गांव गौसगंज में शुक्रवार रात चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। जान पर आफत आई तो एक चोर ने डायल 112 पर कॉल कर बचाने की गुहार लगाई। पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की भीड़ देख सिपाहियों ने अलीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह चोरों को ग्रामीणों की भीड़ से छुड़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी पिट गए। बाद में एक और चोर पकड़ा गया। उसे भी ग्रामीणों ने पीटा। तीनों चोर दूसरे जिले के बताए गए हैं। भमोरा पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें