फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली संस्करण का 55वां स्थापना दिवस, अमर उजाला के सफर से रूबरू हुए शहरवासी

अमर उजाला कार्यालय परिसर में बरेली संस्करण के 55वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसमें वर्ष 1969 में अमर उजाला के पहले अंक से लेकर अब तक के सफर को समाचार पत्रों की प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया गया। प्रदर्शनी देखने के लिए जनप्रतिनिधि, अफसर, उद्यमी, डॉक्टर, शिक्षाविद, व्यापारी और अन्य गणमान्य नागरिक पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से जुड़ी यादों को बेबाकी से बयां किया। शहर के लोगों ने अमर उजाला को जिले में शिक्षा, कारोबार, व्यापार के विकास में अहम भूमिका निभाने और जनसमस्या से निजात दिलाने में मददगार बताया। प्रिंटिंग मशीन का संचालन कर लोगों को अखबार की छपाई के बारे में बताया गया। चंद मिनट पहले खींची गई तस्वीर प्रकाशित देख लोग चौंक उठे। हर चेहरे पर मुस्कुराहट झलकने लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें