फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में शौचालय से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर उग्र हुई भीड़, हंगामा

Fri, 31 May 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली के बिहारीपुर में शुक्रवार को सरकारी शौचालय पर कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर क्षेत्रवासी उग्र हो गए। इस दौरान हाथापाई की भी नौबत आई और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम शौचालय को मुक्त करा सकी। वहीं हंगामे के बीच पार्षद और उसके बेटे पर भी रिशवत का आरोप लगा है। वार्ड एक बिहारीपुर की पार्षद संतोष कश्यप ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र में बने सरकारी शौचालय पर मुन्ना कबाड़ी ने कब्जा कर रखा है। शिकायत पर शुक्रवार को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम को देखते ही भीड़ उग्र हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान कब्जा करने वाले शहर के मशहूर मुन्ना कबाड़ी ने पार्षद के बेटे ऋषभ पर आरोप लगा दिया कि वह दो दिन पूर्व ही दो हजार रुपये लेकर गया है। इसके बाद भी शिकायत कर दी। इतना सुनते ही ऋषभ शौचालय में जाकर छुप गया। वहीं टीम ने जैसे-तैसे शौचालय में रखे सामान को हटाया और ताला डाल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें