फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में सज गया रावण के पुतलों का बाजार, पांच से 18 हजार रुपये तक है कीमत

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। बरेली में रावण के पुतलों का बाजार सज गया है। पुतलों के आकार और डिजाइन में भी विविधता नजर आ रही है। शहर के कालीबाड़ी इलाके में बड़ी संख्या में रावण के पुतले तैयार किए जाते हैं। बाजार में मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों की भी मांग है, जो ग्राहकों की ओर से ऑर्डर मिलने पर बनाए गए हैं। कालीबाड़ी निवासी पुतला विक्रेता हनी वर्मा ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में रावण के पुतले बनाए गए हैं। छोटो पुतलों की कीमत कम होने के चलते लोग उन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं। बाजार में पांच फुट के पुतलों से लेकर 35 फुट तक के पुतले उपलब्ध हैं, जो 5,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें