बरेली में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना शीशगढ़ की चौकी बंजरिया प्रभारी जितेंद्र सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने मारपीट के मामले में नाम निकालने के बदले गांव लालू नगला निवासी गुलफाम और हामिद से 10 हजार रुपये मांगे थे। दोनों ने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी थी। एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को रिश्वत की रकम के साथ चौकी के अंदर दरोगा जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा को टीम अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से चौकी बंजरिया में खलबली मची रही।