फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में रामगंगा के तट पर चौबारी मेला शुरू, डीएम और विधायक ने हवन-पूजन कर किया शुभारंभ

मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 05:33 PM IST

बरेली में रामगंगा के तट पर चौबारी मेला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने हवन पूजन कर विधि-विधान से चौबारी मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि चौबारी मेला स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनेगा। मेले में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देशित किया गया है। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस पर पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस है। डीएम ने चौबारी मेले की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से यहां आने की अपील की। मेले में मनोरंजन के लिए फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। नखासा भी सज गया है। दो साल बाद यहां घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। मेले में दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी। बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें