फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में हाईवे के नजदीक मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे के नजदीक युवक का शव मिला। वह बृहस्पतिवार से लापता था। उसके गले पर चोट के निशान होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटोली निवासी रामबाबू (37) बृहस्पतिवार शाम को बाजार जाने बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोपहर के वक्त किसी ने हाईवे के नजदीक रामबाबू का शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन पहुंच गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। सड़क पर रामबाबू की बाइक मिली, जबकि शव सड़क से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें