बरेली में गाजीपुर जिला निवासी सुनील कुमार यादव के साथ सात अगस्त को लूट की वारदात हुई थी। उनसे रुपये, लैपटॉप और जरूरी सामान लूट लिया गया था। थाना बारादरी पुलिस ने किला थाना क्षेत्र के निवासी अंकित उर्फ कल्लू धानुक नाम के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके इस घटना का खुलासा कर दिया। अंकित के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उससे लूट का माल बरामद करने का दावा किया है। उसका साथी फरार हो गया।